Close

    छात्रावास आवंटन

    जीट इन हाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है, इसलिए कार्यक्रम के प्रतिभागी केवल ज़ीट छात्रावास / अतिथि कक्ष में रहेंगे।कई प्रतिभागी अपने बच्चे, माता-पिता या किसी अन्य रिश्तेदार को अपने साथ ला रहे हैं और पूछ रहे हैं कि उन्हें भी केविसं ज़ीट ग्‍वालियर हॉस्टल में ठहराया जाए। ज़ीट हॉस्टल केवल कार्यशालाओं और अन्‍य कार्यक्रमों के प्रतिभागियों के लिए हैं। दृष्टिबाधित या शारीरिक रूप से विकलांग प्रतिभागियों के मामले में, जिन्हें एस्कॉर्ट की सेवाओं की आवश्यकता होती है, प्रतिभागी और एस्कॉर्ट को ज़ीट ग्‍वालियर हॉस्टल में रहने की अनुमति है।